मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पर युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जैसे तैसे उसे काबू किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में युवक को पेट्रोल डालते देख अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप गया। शाहपुर निवासी पीड़ित सचिन त्यागी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या की कोशिश की। वह पूर्व में हुए एक झगड़े के आरोपियों पर की गई पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं था। उसने शाहपुर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Author: Taja Report
Post Views: 108


