Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जो लोग रामलला के दर्शन तक नहीं किए, वही अब अयोध्या को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं: योगी

अयोध्या ।राम मंदिर दान चोरी विवाद मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो लोग रामलला के दर्शन तक नहीं किए, वही अब अयोध्या को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान विवाद और SIT जांच को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पक्षों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक कोई भी बयानबाजी न करे।

CM योगी ने कहा कि SIT जांच में “दूध का दूध और पानी का पानी” अलग होगा और कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग रामलला के दर्शन तक नहीं किए, वही अब अयोध्या को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राम मंदिर दान विवाद पर सियासी बयानबाजी और तेज हो सकती है। योगी सरकार ने साफ संकेत दिया है कि SIT जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *