Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शारदेन स्कूल में मनाया योग दिवस

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के प्रांगण में शिक्षको एवम् ऑनलाइन विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और भिन्न-भिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, पोस्टर, भाषण इत्यादि में छात्रों के द्वारा योग को दर्शाया गया। इन गतिविधियों में कुछ छात्रों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय के योग शिविर में योग के लाभों के बारे में बताया गया। उसके बाद गर्दन, कंधे ,घुटने आदि के योगासन जैसे ताड़ासन, चक्रासन, अर्ध चक्रासन, वज्रासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास कराया गया। योग की शुरुआत गायत्री मंत्र अनुलोम , विलोम , प्राणायाम से की गई।

कुछ छात्र व अध्यापक स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में चल रहे योग शिविर में पहुंचे जहां उन्होंने भिन्न-भिन्न आसनों का अभ्यास किया। योग से जीवन को तनाव मुक्त बनाकर स्वस्थ रहने का अभ्यास किया जाता है। चिंता और आलस्य को दूर भगाया जाता है। योग करने से तनाव जड़ से समाप्त हो जाता है। तनाव शारीरिक और मानसिक दोनों बीमारियों का जनक है इसलिए जरूरी है कि जीवन में योग, ध्यान, मनोरंजन को शामिल किया जाए ताकि सभी व्यक्ति अपना संपूर्ण जीवन सुखमय बिता सकें। योग एक्सरसाइज और फिजिकल मूवमेंट न केवल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है बल्कि दिमाग को फिट रखने के लिए भी अहम है। योग का हर रोज अभ्यास करने से दिमाग सक्रिय और एकाग्र बनता है।आम तौर पर योग का अभ्यास खाली पेट सुबह किया जाता है ।सुबह के समय खुली जगह पर इसे करें ।जहां सभी को ताजा हवा मिल सके। योग हमारे स्वास्थ्य को हष्ट पुष्ट रखता है और प्रतिदिन अपने कार्य को समय पर करने की चेतावनी देता है,इसलिए हमें प्रतिदिन योग करना आवश्यक है ताकि हम नियत समय पर अपने कार्य को कर सके और अपने जीवन में आगे बढ़ सके। योग में अभिभावक को और छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

स्कूल के डायरेक्टर विश्व रतन ने सभी अध्यापकों एवं बच्चों को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं योग भगाए रोग, योग जीवन का आधार है जैसी पंक्तियों को सच साबित करके जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतन ने अंतरराष्ट्रीय योग में हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों एवम् अध्यापकों को समझाया कि योग जीवन शक्ति को बढ़ाता है, तनाव व चिंता स्तर को कम करता है इसलिए योग को हमें दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और योग करने के लिए कम से कम हम सभी को 15 मिनट अवश्य निकाल लेनी चाहिए ताकि हम अपनी दिनचर्या को सफल बना सके।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *