Skip to main content

TR NEWS UP-UK

वाह वैभव सूर्यवंशी : सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक ठोंका

दांबुला। वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल के सबसे बड़े मंच पर ऐसा धमाका किया कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया। इंडिया ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला वैभव सूर्यवंशी के सामने पूरी तरह गलत साबित हुआ।

महज 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपनी पारी का पांचवां छक्का लगाकर 50 रन पूरे किए और इसी के साथ लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने लगभग 20 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *