

मुजफ्फरनगर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा तीज के पारंपरिक गीत, झूला एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह सहित पुलिस विभाग की अन्य महिला अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, पारंपरिक संस्कृति एवं त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाने के साथ-साथ आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।


