नई दिल्ली। महिला दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए एक नई पहल करते हुए । गृहणियों के लिए सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को 100 रुपये कम कर दिया है । इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के जीवन को आसान बनाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट पर लिखा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही भारत वर्ष के करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी इस निर्णय से कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
Author: Taja Report
Post Views: 13

