मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा(अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 कार बरामद की है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना सिविल लाईन पुलिस व SOG टीम जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 12.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर बामनहेडी रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध आई-10 कार रजिस्ट्रेशन नं0- DL 8 CX 2012 को चेकिंग हेतु रोका गया तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा की उपस्थिति में गाडी को चैक किया गया तो उसमें 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा मौके से ही 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया तथा मु0अ0सं0 173/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
*1.* मिथलेश पुत्र कान्ते सिंह नि0 चाकघाट थाना चाकघाट जिला रीवा मध्य प्रदेश उम्र करीब 30 वर्ष
*2.* रोहित उर्फ मुन्ना पुत्र सीताराम निवासी पकडी बाजार थाना पकडी बाजार जिला शिवान (बिहार) उम्र करीब 29 वर्ष
*3.* संदीप पुत्र हरिराम निवासी रिविल गंज थाना रिविल गंज जिला छपरा (बिहार) उम्र करीब 26 वर्ष
*4.* ममता यादव निवासी ग्राम जुटमिल थाना जुटमिल जिला रायगढ (छत्तीगढ) उम्र करीब 21 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः-*
• अवैध 50 किलो गांजा ( अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये )
• एक कार ग्रे कलर आई-10 नं0- DL 8 CX 2012 (तस्करी में प्रयुक्त)
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह गांजा वीरेश कुमार महतो उर्फ राजा निवासी झण्डापुर थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद का है, तथा इसका दूसरा पार्टनर महेश यादव उर्फ डीपी यादव निवासी लोनी कमिश्नरेट गाजियाबाद है। यह कार भी वीरेश कुमार महतो उर्फ राजा की ही है । वीरेश कुमार महतो व महेश दोनों मिलकर गांजे का अवैध धन्धा करते हैं । महेश यादव पैसा लेकर छत्तीसगढ आता है, और गांजा खरीदकर कार मे रखकर हमें कार गाजियाबाद पहुंचाने के लिये दे देता है हम जब कार को गाजियाबाद पहुंचा देते हैं तो प्रत्येक चक्कर के हमें प्रत्येक व्यक्ति तो 10-10 हजार रुपये वीरेश महतो उर्फ राजा देता है, तथा ममता यादव से गाडी में आने का कारण पूछा तो इसके द्वारा बताया गया कि मैं इसलिये गाडी में बैठकर आती हूँ, कि गाडी में महिला होने के कारण पुलिस आदि कोई भी अधिकारी शक नहीं करता है, मुझे प्रत्येक चक्कर के 06 हजार रुपये वीरेश कुमार महतो उर्फ राजा देता है ।
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है साथ ही इस गिरोह में वांछित अभियुक्तगण वीरेश कुमार महतो ऊऱ्फ राजा एवं महेश यादव उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के FORWARD व BACKWARD लिंको की जांच की जा रही है।


