मुजफ्फरनगर। युवक की आत्महत्या के मामले में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोनू पुत्र रामशरण निवासी रैदासपुरी, थाना सिविल लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मोनू उपरोक्त का अपनी पत्नी से मन मुटाव चल रहा था, परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा मुख्य अभियुक्ता मोनू उपरोक्त की पत्नी पूजा को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी।
Author: Taja Report
Post Views: 100


