लखनऊ। राजधानी में सड़क धसने का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
विकास नगर में एक बार फिर सड़क धंसने से पावर हाउस रोड पर 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। चालू रोड होने के चलते बड़ा हादसा हो सकता था। इसी रोड पर इससे पहले तीन जगह बड़ा गड्ढा हो चुका है। इसमें पीडब्लूडी नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कई बार सड़क धसने के बावजूद अभी तक पता नहीं लगा सके कि इसका जिम्मेदार कौन है। पिछले साल जब इसी रोड पर सड़क धंसी थी एक कार उसी गड्ढे में फंस गई थी। नगर निगम का कहना है युद्ध स्तर पर काम करके जल्द गड्ढे को भरा जाएगा। फिलहाल पूरे रास्ते को बैरिकेड करके रोक दिया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 14


