लुधियाना। माता के जागरण के दौरान लोहे का पंडाल गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई है। लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित गोविंद गोधाम के पास द्वारका एन्क्लेव इलाके में यह घटना हुई है। शनिवार रात को जब यह घटना हुई तो वहां भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। महामाई के भगवती जागरण के दौरान तेज आंधी से लाइटों का जंगला (पंडाल) गिर गया। इसके नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता के तौर पर हुई है। जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
Author: Taja Report
Post Views: 25

