मुज़फ्फरनगर। बिजनौर लोकसभा की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी का नाम लिए बिना करारा व्यंग्य करते हुए कहा कि “जो हमारे साथ आकर के रूपया बन गए थे, वो घोड़े की ढ़ाई चाल से किधर जाके गिरे किसी को नहीं पता..”
मीरापुर की चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा। जयंत ने पिछले दिनों पटखनी देने और शतरंज की चाल वाला बयान दिया था। मुजफ्फरनगर, बिजनौर और कैराना पर सपा की जीत का दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि यह देश का विशेष चुनाव है। सामने वो ताकत है जो संविधान के अधिकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव से पहले किसान दिल्ली में जाकर बैठे। सरकार ने सड़कों पर कील लगवा दी थी। कहा कि किसान आंदोलन में 1000 किसानों की जान गई। किसानों के कारण ही कानून वापस हुए। पेपर लीक होने के कारण साठ हजार नौजवानों के साथ उनके परिवार के साथ भी मजाक किया गया। अग्निवीर योजना को युवाओं के साथ मजाक बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर भाजपा जीत गई तो खाकी की नौकरी तीन साल की हो जाएगी। कहा कि भाजपा ने 1000 करोड़ चंदा लिया। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के दूसरे देशों से पीछे जा रहे हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये लोग 400 सीट जीत गए तो काले कानून लागू कर देंगे। कहा कि इंडिया गठबंधन को सत्ता मिलते ही एमएसपी देंगे। ये लोग इंडिया गठबंधन को इंडी गठबंधन कहते है। इस बार एनडीए का मुकाबला बड़े गठबंधन से है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये लोग 400 सीट जीत गए तो काले कानून लागू कर देंगे।अखिलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन को सत्ता मिलते ही एमएसपी देंगे। वही अखिलेश यादव जाते जाते बिजनौर सीट से प्रत्याशी दीपक सैनी को जिताने की अपील कर गए।
Author: Taja Report
Post Views: 13


