मुजफ्फरनगर । कांवड़ यात्रा में कई अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे हैं। इनमें श्रद्धा और भक्ति के साथ समर्पण का संगम दिख रहा है।
कलयुग का श्रवण कुमार अपने माता-पिता को कावड़ में लेकर हरिद्वार से यात्रा करते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा तो उसके हौसले और हिम्मत के आगे सब नत मस्तक नजर आए।
इसी तरह 11 वर्ष का भाई अपनी आठ साल की बहन के साथ कांवड़ लेकर चल रहा है। दोनों कांवड़ यात्रा में निकले हैं। कंधे पर भारी वजन लेकर लगभग 250km की पैदल यात्रा कर रहे हैं। युवा साथी इन दोनों बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे हैं, तालियों के साथ उत्साह वर्धन कर रहे हैं। दोनों बच्चे अपने माता पिता के लिए कांवड़ उठाकर भोले नाथ जी के दरबार जा रहे हैं।
Author: Taja Report
Views: 17


