Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दस लाख रुपए की स्मैक सहित शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत 01 शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 52.58 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद की है।

थाना तितावी पुलिस द्वारा 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को चेकिंग के दौरान धौलरा अड्डे से चिरवा टीला की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ 52.58 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तौहीद पुत्र जाहिद निवासी छतैला थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर उम्र 22 वर्ष बताया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *