Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जडौदा के होली चाइल्ड कॉलेज में गूंजे वेद मंत्र, प्राकृतिक चिकित्सा से दी गई असाध्य रोगों को मात

मुजफ्फरनगर। जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को मानव कल्याण और पारिवारिक सुख-शांति के उद्देश्य से एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य लाभ के लिए एक निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।

इस पावन यज्ञ के यज्ञब्रह्मा स्वामी तेजेस्वरानन्द महाराज रहे। वहीं, यज्ञ के पुरोहित के रूप में अनिल शास्त्री, प्रवेंद्र दहिया और सुरेन्द्र आचार्य ने विधि-विधान से आहुतियाँ दिलवाईं। मुख्य यज्ञवान के रूप में कृषिपाल सिंह, मुनेश देवी, देवेन्द्र दहिया और सुचिता दहिया शामिल हुए। इस आध्यात्मिक समागम में जडौदा, लच्छैडा, मोलाहेडी, नरा, वहलना और मुजफ्फरनगर शहर के सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने आहुति देकर पुण्य लाभ कमाया।श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी तेजेस्वरानन्द महाराज ने कहा कि परमात्मा की आज्ञाओं का पालन करना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने गृहस्थ जीवन को सुखी और संस्कारवान बनाने के लिए पाँच महायज्ञों की महत्ता पर प्रकाश डाला, जिन्हें हर मनुष्य को प्रतिदिन करना चाहिए:

 

ब्रह्म यज्ञ: वेदों व शास्त्रों का अध्ययन-अध्यापन करना और ज्ञान का प्रचार करना।

देव यज्ञ: ईश्वर की उपासना, यज्ञ-हवन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना।

पितृ यज्ञ: माता-पिता, गुरुजनों व पूर्वजों का सम्मान और उनकी सेवा करना।

अतिथि यज्ञ: घर आए मेहमानों का नि:स्वार्थ भाव से सत्कार व सहायता करना।

बलि वैश्वदेव यज्ञ: पशु-पक्षियों और जरूरतमंद प्राणियों के लिए अन्न-जल की व्यवस्था करना।धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए परिसर में असाध्य एवं जटिल रोगों के लिए एक्यूप्रेशर और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. ऋषभ गुप्ता ने शिविर में आए मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने कमर दर्द, डिप्रेशन, साइटिका, डायबिटीज, थायराइड और एसिडिटी जैसी बीमारियों से पीड़ित दर्जनों मरीजों का निःशुल्क और प्रभावी इलाज किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मास्टर विजय सिंह, जीतसिंह तोमर, संसार सिंह, आर्यनराज कौशिक, श्रद्धापाल सिंह, जशवीर सिंह, महेशपाल सिंह, कैप्टन प्रवीन चौधरी, सुघोष आर्य, नीरज बालियान, आजाद सिंह, अंकुर दहिया, कर्मवीर सिंह, मांगेराम, बिजेन्द्र दहिया, कैलाश प्रजापति, रामपाल, शिवकुमार शर्मा, प्रमोद कुमार आचार्य, संजय गोयल, शशिकांत मित्तल, राकेश धीमान, वेगमित्र भगतजी, अरविन्द प्रधान और मोनू प्रधान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *