मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा की एक मीटिंग का आयोजन वैश्य सभा कार्यालय गुदडी बाजार पर किया गया जिसमें निर्णय लिया गया वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर वैश्य मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह जो 14 जून 2026 को करने जा रही थी जिसका कुछ परिस्थितियों के कारण दिनांक 21 जौलाई 2026 दिन मंगलवार को कर दिया गया है। जिसका आयोजन महाराजा अग्रसैन भवन, निकट ए०टू०जैड कालोनी, दोपहर 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक किया जायेगा। जिसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश व सी०बी०एस०ई० बोर्ड के उन सभी वैश्य मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा जिनके हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट में सन् 2026 में 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये। सभी छात्रों से निवेदन है कि वह अपनी मार्कशीट (अंक तालिका) नीचे लिखे स्थानों पर भेजने की कृपा करें। जिसको दिनांक 15 जौलाई 2026 तक स्वीकार किया जायेगा। 1. टिप ऑप रेडिमेड गारमेन्ट, निकट शिवचौक, मुजफ्फरनगर, 8077483739 2. सुनील तायल, तायल ज्वैर्ल्स, भगत सिंह रोड, निकट पंचमुखी 9412115029 3. तरुण मित्तल, कोल डिपो, कुन्दनपुरा, मेन रोड़ 9319007000 4. राजेन्द्र गर्ग, निकट ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज निकट डाकघर नई मण्डी 5. विपिन गोयल, छपार वाले गोयल टूर एण्ड ट्रेवर्ल्स निकट पैट्रोल पम्प 6. विपिन सिंघल, महानन्द क्लाथ हाउस, मेन रोड शाहपुर 9758341001 7. स्वागत स्टोर, वकील रोड़, नई मण्डी, 9319416062
योगेश भगत जी लक्ष्मी ट्रेडर्स, रेडीमेड वस्त्र विक्रेता. एस.डी. कॉलेज मार्किट मीटिंग में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रमोद मित्तल, महामंत्री विश्वदीप गोयल, कोषाध्यक्ष संजीव गोयल, अजय कुमार गर्ग, वैभव मित्तल, समीर मित्तल, तरुण मित्तल, सुनील तायल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल तायल, पवन बंसल, अचिन कंसल, जर्नादन सिंघल, अशोक गर्ग, रोहित गोयल, विपिन गोयल आदि ने भाग लिया ।


