Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आशीष सरीन के नेतृत्व में संजय गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शांति वन में मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ता आशीष सरीन के नेतृत्व में पहुंचे। इस दौरान वरुण गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद मेनका गांधी उपस्थित रहीं।
दिल्ली के शांति वन में स्वर्गीय संजय गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शांति वन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 23 जून 1980 को दिल्ली में विमान उड़ाने के दौरान हुए हादसे में संजय गांधी की मृत्यु हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि शांति वन में की गई थी। वहां पर स्वर्गीय संजय गांधी का स्मारक बना है। इस मौके पर सभी ने संजय गांधी को अपार संभावनाओं से भरा नेता बताया और उनके असमय निधन को बड़ी क्षति कहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *