Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत जिला प्रशासन व पुलिस की 05 संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत जिला प्रशासन व पुलिस की कुल 05 संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया।

जनपद में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला प्रशासन व पुलिस की कुल 05 संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया। प्रत्येक टीम में मजिस्ट्रेट, सी०पी०सी०बी० के वैज्ञानिक व पुलिस बल मौजूद रहे। इन टीमों ने रोलिंग मिल, स्ट्रील एण्ड मेटल इण्डस्ट्रीज व पेपर इण्डस्ट्रीज से सम्बन्धित कुल 10 औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में अनाधिकृत ईंधन का प्रयोग करने वाली औद्योगिक इकाईयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इन इकाईयों में मुख्यतः एयर पॉल्यूशन कन्ट्रोल डिवाईस सुचारू रूप से कार्य करते हुए नही पाये गये व कहीं कहीं स्टैक मॉनिटरिंग फैसिलिटी में कमियां पाई गयी। निरीक्षण में पाई गई इन कमियों के विषय में सम्बन्धित औद्योगिक इकाई को 05 दिन का नोटिस जारी किया गया है जिसका दिए समय में अनुपालन न होने पर कानूनी प्रकिया के तहत बन्दी जैसी कठोर कार्यवाही भी की जा सकती है। संयुक्त टीमों में मजिस्ट्रेट के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, उप जिलाधिकारी राजकुमार, नायब तहसीलदार हरेन्द्रपाल, सुनील व अमित मौजूद रहे, जबकि वैज्ञानिक के रूप में रिषभ श्रीवास्तव, बिलाल, अक्षय, सुन्दरम व अभिषेक मौर्य उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *