कराकस। वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि अब तक 32 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के मुताबिक 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक बताई जा रही है।
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस आपदा में 1 लाख से अधिक लोगों की मौत होने की 30 प्रतिशत आशंका जताई गई है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक मृतकों और घायलों के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।सूत्रों के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकस से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भूकंप के तेज झटकों से राजधानी कराकस समेत कई शहरों में इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। सरकार और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कराकस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया, जिससे वहां धूल का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया।


