Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दो लाख के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गए

चंडीगढ़। दिल्ली स्पेशल सेल हरियाणा STF जॉइंट ऑपरेशन में दो लाख के इनामी दो बदमाश मारे गए। मारे गए बदमाश लॉरेंस विश्नोई गैंग के थे।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा STF के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। हांसी के चर्चित जिम संचालक कपिल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी परवेश और हिमांशु पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। दोनों आरोपियों पर ₹1-₹1 लाख का इनाम घोषित था। STF के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि दोनों अत्याधुनिक हथियारों के साथ बहादुरगढ़ इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इनपुट के आधार पर पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की। जब पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए।

SP STF विक्रांत भूषण के मुताबिक, दोनों आरोपी पिछले महीने हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मुख्य शूटर थे। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है। मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कॉन्स्टेबल अंकित भी पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। हालांकि, उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और साक्ष्य जुटाने के लिए गहन निरीक्षण कर रहे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *