मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा भैंस चोरी के अभियोग का सफल अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 नाजायज चाकू, 01 बुलेरो गाडी नम्बर यूपी 15 एचटी 8847 व चोरी की 02 भैंस बरामद की गई हैं।
बीती रात थाना रतनपुरी पुलिस टीम बडसू रजवाहे के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बडसू रजवाहे से फुलत की तरफ जाने वाले रास्ते पर पीतम सिंह की मूर्ति के पास एक संदिग्ध गाडी आते हुए दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया तो उक्त गाडी सवार नही रूके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा उक्त गाडी सवार बदमाशों का पीछा किया गया तथा आगे चलकर उन्हे घेर घोटकर पकड लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 नाजायज चाकू, 01 बुलेरो गाडी नम्बर यूपी 15 एचटी 8847 व चोरी की गयी 02 भैंस बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 28/29.07.2026 की रात्रि में ग्राम रियावली नंगला से दो घरों से दो भैंस चोरी की थीं। आज हम उक्त भैंसों को बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने हमें पकड़ लिया।


