Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आत्महत्या के लिए मजबूर किया, दो भाई व बहन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । घरेलू विवाद को लेकर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को थाना पुरकाजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

25 जून को वादी देवराज सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम गोवर्धनपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उत्तराखण्ड द्वारा थाना पुरकाजी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि रूपा पुत्री महेन्द्र सिंह, मनीष पुत्र महेन्द्र सिंह व अशोक पुत्र महेन्द्र सिंह समस्त निवासीगण ग्राम झबरपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के भाई शिवराज उर्फ बिट्टू को घरेलू विवाद के चलते लगातार प्रताड़ित किया गया, जिससे वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।

आज थाना पुरकाजी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्तगण कहीं जाने की फिराक में झबरपुर मोड़ पर मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा झबरपुर मोड़ पर पहुंची तथा एकबारगी दविश देकर मौके से 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण/अभियुक्ता का नाम व पता-*

*1.* मनीष पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

*2.* अशोक पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

*3.* रूपा पुत्री महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *