Skip to main content

TR NEWS UP-UK

थार की छत पर बैठकर खुलेआम नोट उड़ाने वाले दो गिरफ्तार, थार सीज

मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने थार पर स्टंट कर नोट उड़ाने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी सीज कर दी है।

सोशल मीडिया पर रील बनाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चरथावल पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। कस्बे में लकड़ी मंडी के पास थाना भवन मार्ग पर शादी समारोह के दौरान थार की छत पर बैठकर खुलेआम नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ था।  एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और थार गाड़ी को सीज कर दिया है।  गिरफ्तार युवक: अमजद और हारिश सरवट, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। थार गाड़ी (UP 12 BV 8283) को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि सड़क पर हुड़दंग और स्टंटबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *