मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा पुजारी कीहत्या के अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद की गई।
सीओ रूपाली राय ने बताया कि 12 जून को सागर पुत्र छोटू राम निवासी ग्राम बेगराजपुर थाना मंसूरपुर द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि हमारे गांव के ही रहने वाले अनिकेत व अरूण ने मेरे बाबा(ताऊ) की हत्या कर दी गयी है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पर मु0अ0सं0 150/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर टीमों का गठन किया गया।
12/13 जून की रात्रि में थाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मन्दिर के पुजारी की हत्या करने वाले अभियुक्त ग्राम बेगराजपुर की तरफ से कही भागने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना मंसूरपुर पुलिस रेलवे अण्डरपास के पास न्यू-मैक्स की तरफ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग करने लगे। इसी दौरान बेगराजपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल मोड़कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए रेलवे ट्रैक के बराबर से कच्चे रास्ते पर भागने लगें। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनिंत्रित होकर फिसलकर गिर गयी, खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश पुनः पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा दोनो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अनिकेत पुत्र सुभाष नि0 ग्राम बेगराजपुर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष व अरूण पुत्र राजकुमार नि0 ग्राम बेगराजपुर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष बताए गए हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों आपस में मित्र हैं तथा शराब पीने के आदी हैं। वे अक्सर शराब के नशे में रविदास मंदिर चले जाते थे। मंदिर के पुजारी नत्थन भगत जी उन्हें मंदिर परिसर में शराब पीकर आने एवं शराब का सेवन करने से रोकते थे, जिससे दोनों अभियुक्त पुजारी से रंजिश रखने लगे थे। 10 जून की रात्रि में दोनों अभियुक्त बेगराजपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे तो पुजारी नत्थन भगत जी द्वारा उन्हें मंदिर के अंदर आने से मना किया गया, जिस पर दोनों ने मिलकर पुजारी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पुजारी के शोर मचाने पर अभियुक्तों ने उसका मुंह दबा दिया तथा एक अभियुक्त उसके सीने पर बैठ गया। कुछ देर बाद पुजारी नत्थन भगत जी की मृत्यु हो गई। घटना के उपरांत दोनों अभियुक्त मंदिर से भागने लगे, तभी गांव निवासी सुरेन्द्र तथा मृतक पुजारी के भतीजे सागर ने उन्हें वहां से निकलते हुए देख लिया। अभियुक्तों ने बताया कि वे गिरफ्तारी से बचने के लिए कहीं भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हे पकड लिया।


