मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आपरेशन सवेरा के अन्तर्गत 02 नफर अभियुक्त मय 21 ग्राम अवैध स्मैक मय एक स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP37T8445 सहित गिरफ्तार किया गया I
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण शहजाद पुत्र अब्दुल वहाब निवासी अजराडा थाना मुंडाली मेरठ अस्थायी पता मोहल्ला दीन मोहम्मद सूजडू थाना खालापार मु0नगर उम्र 42 वर्ष 2. कासिम पुत्र आबिद निवासी अजराडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ उम्र करीब 35 वर्ष को मय 21ग्राम स्मैक(10 ग्राम स्मैक अभि0 शहजाद से , 11 ग्राम स्मैक अभि0 कासिम से बरामद) मय एक स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP37T8445 सहित चरथावल न्याजुपुरा रोड काली नदी पुल से गिरफ्तार किया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 80


