Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चोरी पशुओं सहित तीन पशु चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना छपार पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोग का मात्र 24 घंटे में सफल अनावरण करते हुए 03 पशु चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 01 भैंस, 01 कटडा व चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी पिकअप ट्रक बरामद किया गया है।

24 मई को वादी लखन सिंह निवासी मौहल्ला बडा कुंआ ग्राम बरला थाना छपार, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना छपार पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों के द्वारा उनकी 01 भैंस व 01 कटडा को चोरी कर लिया गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 107/2026 दारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25.05.2026 को मात्र 24 घंटे में उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से से 01 भैंस, 01 कटडा व चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी पिकअप ट्रक बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*

*1.* रविश पुत्र साधूराम निवासी ग्राम बरला थाना छपार, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।

*2.* अनिकेत पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम बरला थाना छपार, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 22 वर्ष।

*3.* दीपक पुत्र राकेश निवासी ग्राम बरला थाना छपार, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 22 वर्ष।

 

*बरामदगी-*

🔸 01 भैंस (मु0अ0सं0- 107/2026 धारा 303(20,317(2),61(2) बीएनएस थाना छपार से संबंधित)

🔸 01 कटडा (मु0अ0सं0- 107/2026 धारा 303(20,317(2),61(2) बीएनएस थाना छपार से संबंधित)

🔸 01 छोटा हाथी पिकअप ट्रक यूपी 12 सीटी 0851 (घटना में प्रयुक्त) (मु0अ0सं0- 107/2026 धारा 303(20,317(2),61(2) बीएनएस थाना छपार से संबंधित)

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे पास से बरामद भैंस व कटडा को उनके द्वारा दिनांक 24.05.2026 को ग्राम बरला से ही चोरी किया गया था। आज हम चोरी की गयी भैंस व कटडा को बेचने के इरादे से जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *