मुजफ्फरनगर। होटल में तोड़फोड़ करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर 3 अभियुक्तों को थाना छपार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 15-20 युवकों द्वारा थानाक्षेत्र छपार क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाइवे पर स्थित एक होटल में गाली गलौच व तोडफोड की गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 03 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य लोगों की पहचान कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आशीष शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी काशीराम कालोनी बुढाना मोड थाना कोतवाली नगर, हेमन्त शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी मेदपुर थाना छपार व अभिषेक शर्मा पुत्र सन्दीप शर्मा निवासी आनंदीपुरा थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।
मुजफ्फरनगर ने पुलिस जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की विवादित, भ्रामक अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लें तथा तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दें। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने, सार्वजनिक शांति भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, उपद्रव एवं अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चिन्हित कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


