Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लोन दिलाने के नाम पर उनके बैंक खातों को साइबर फ्रॉड में प्रयोग करने वाले तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा भोले-भाले लोगों को बहकाकर लोन दिलाने के नाम पर उनके बैंक खातों को साइबर फ्रॉड में प्रयोग करने वाले 04 अभियुक्तगण 48 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 07 एटीएम कार्ड, 04 फर्जी आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 03 बैंक पासबुक, 08 मोबाइल फोन तथा एक कार बरामद की गई है।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि 15 जून को फरजाना पत्नी तहसीन निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाइन पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त बादल राणा पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम निरपुड़ा थाना दोघट जनपद बागपत तथा शुभम उर्फ आर्यन तोमर पुत्र सत्यबीर सिंह निवासी ग्राम वजीदपुर थाना बड़ौत जनपद बागपत द्वारा उन्हें फाइनेंस के माध्यम से ऋण दिलाने का झांसा देकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता खुलवाया गया तथा पासबुक, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड अपने कब्जे में रख लिए गए और ऋण भी नही दिलाया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा जांच की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तों द्वारा वादिया के खाते का दुरुपयोग कर साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन किए गए। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि वादिया के गांव के अन्य लोगों को भी बहकाकर उनके बैंक खाते खुलवाए गए तथा उनका भी अवैध रूप से उपयोग किया गया। इस आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 147/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 17.06.2026 को मुखबिर की सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 04 अभियुक्तों को मॉल रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 07 एटीएम कार्ड, 04 फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, 03 बैंक पासबुक, 08 मोबाइल फोन तथा एक कार बरामद की गई। अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आर्यन तोमर उर्फ सुभम पुत्र सत्यबीर सिंह निवासी ग्राम वजीदपुर थाना बडौत जनपद बागपत उम्र करीब 26 वर्ष, बादल राणा पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम निरपुडा थाना दोघट जनपद बागपत उम्र करीब 21 वर्ष, आशू त्यागी पुत्र विकास त्यागी निवासी रामपुर थाना धनौरा मण्डी जिला अमरोहा उम्र करीब 30 वर्ष व नवनीत त्यागी पुत्र राजीव त्यागी निवासी ग्राम मलकपुर थाना धनोरा मण्डी जनपद अमरोहा उम्र करीब 27 वर्ष बताए गए हैं

*बरामदगीः-*
▪️ 07 एटीएम कार्ड
▪️ 04 फर्जी आधार कार्ड
▪️ 01 पैन कार्ड
▪️ 03 बैंक पास बुक
▪️ 08 मोबाईल फोन
▪️ 01 कार नम्बर यूपी 13 सीई 8783प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह भोले भाले लोगों को बहकाकर व लोन दिलाने/नगद पैसे देने का लालच देकर उनका खाता खुलवाते तथा उसके बदले 3 हजार रुपये दे देते। यदि कोई लोन लेने का इच्छुक व्यक्ति होता तो उसे लोन दिलाने का लालच देकर खाता खुलवाते तथा खाता खुलने के उपरान्त आई0डी0, पासबुक, चैकबुक आदि अपने कब्जे में लेकर उन्हे बाहर किसी व्यक्ति को भेज देते जो इन खातों में साइबर फ्रॉड कर पैसो का ट्रान्जेक्शन करता। पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *