मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी स्थित श्री रामकुमार ज्वैलर्स में रविवार को तृतीय स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शोरूम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार योजनाओं और नई ज्वैलरी कलेक्शन की शुरूआत की गई। शोरूम के डायरेक्टर पराग गोयल ने जानकारी दी कि स्थापना दिवस के उपलक्ष में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये एवं उससे अधिक की खरीदारी पर ग्राहकों को सिल्वर कॉइन (5 ग्राम) तथा दो लाख रुपये एवं उससे अधिक की खरीदारी पर गोल्ड कॉइन (100 मि.ग्रा.) उपहार स्वरूप दिए जा रहे हैं। यह ऑफर 25 मई तक लागू रहेगा। पराग गोयल ने कहा कि ग्राहकों के लिए विशेष रूप से ‘स्वस्ति कलेक्शन’ प्रस्तुत किया गया है, जिसमें आकर्षक डिजाइनों की गुणवत्तापूर्ण गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध है। इस कलेक्शन में मेकिंग चार्ज मात्र 7 प्रतिशत से शुरू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पुराने सोने के आभूषणों को नए डिजाइनों में अपग्रेड करने की सुविधा भी ग्राहकों को उपलब्ध कराई गई। पराग
गोयल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल आभूषण बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ विश्वासपूर्ण संबंध बनाए
रखना है। इस अवसर पर ग्राहकों ने शोरूम पर पहुंचकर ऑफर्स का लाभ उठाया।


