Skip to main content

TR NEWS UP-UK

यूपी पुलिस में होगा बदलाव, 29 पीपीएस बनेंगे आईपीएस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने वाला है। योगी सरकार ने 29 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए चयनित अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2026 में आईपीएस के 29 रिक्त पदों को भरने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2026 में आईपीएस के 29 रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्य रूप से 1998, 1999 और 2000 बैच के पीपीएस अधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। नियमों के अनुसार रिक्तियों के मुकाबले तीन गुना नाम भेजे जाने की व्यवस्था के तहत 2001 बैच के कुछ अधिकारियों को भी सूची में शामिल किया गया है। फिलहाल 1998 बैच के जिन अधिकारियों के नाम प्रमुखता से विचाराधीन हैं, उनमें शोएब इकबाल, राहुल मिठास, जितेंद्र श्रीवास्तव, विनीत भटनागर, महेश सिंह अत्री, शशि शेखर सिंह, कपिल देव सिंह, मधुबन सिंह, बलवंत चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश पांडे, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेन्दु सिंह, हरेंद्र कुमार, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, प्रशांत कुमार प्रसाद और प्रवीण सिंह चौहान शामिल हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *