मुजफ्फरनगर। वहलना चौक पर रोडवेज बस में आग लगने से हडकंप मच गया। हादसे के वक़्त बस में 40-45 सवारी थी।
मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही बस में भीषण आग से बस गोला बन गयी। सीएनजी रोडवेज बस में आग से हड़कंप मच गया। यात्रियों को हडबडी में उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूचना पर फायर विभाग टीम ने आग को बुझाया। खालापार थाने के वहलना चौक की घटना की जांच की जा रही है।
Author: Taja Report
Views: 76


