Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा है मिशाल – सत्यप्रकाश रेशू

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियो की सुविधा के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की जाती है। अप्रैल मास के मध्य से शुरू करके लगभग अगस्त माह तक निशुल्क ठंडे जल की सेवा शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा की जाती है। जिसकी जिम्मेदारी अनमोल, सतीश मलिक, सुंदरलाल नारंग, पुष्पेन्द्र तोमर, कृष्णा मल्होत्रा, जगदीश लाल नारंग आदि पूर्ण तन-मन-धन से लेते है।

स्टेशन पर भीषण गर्मी में ठंडे जल की सेवा के लिए गुड़ मण्डी के कुछ लोगो ने आजादी से पहले शुरूआत कराई थी। जो निरन्तर लगभग 100 वर्षो से भी ज्यादा से चली आ रही है। स्टेशन पर ठंडे पानी की जल सेवा में रेलवे प्रशासन हर स्तर पर सहयोग करता है। साथ ही शहीद भगत सिंह एकता मंच को यात्रियो के लिए ठंडे जल की सेवाओ के लिए प्रेरित भी करता है।

ठंडे जल की निशुल्क जल सेवा के लिए स्टेशन पर शहीद भगत सिंह एकता मंच की साथ कुछ यात्री, कुछ बच्चे, कुछ महिलाये, कुछ पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में प्रतिदिन तन-तन-धन से साथ देते है। जिस कारण लगभग 10 लाख से भी ज्यादा के बर्तन, ड्रम, गिलास, ट्रोली, टंकियो, बैंच आदि शहीद भगत सिंह एकता मंच ने आमजनो के सहयोग से एकत्रित की। प्रतिवर्ष 4 महीनो में लगभग रू0 8 लाख का बर्फ लगता है। जल सेवा के पुनित कार्य के लिए मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि स्टेशन पर चली आ रही ठंडे पानी की जल सेवा में पैसे को लेकर कभी कमी नही आई। साथ ही कभी मीठा शरबत, कभी हलवा, कभी फल आदि भी अनेको लोग अपनी इच्छा से यात्रियो को बांटते रहते है। सत्यप्रकाश रेशू ने ये भी बताया कि गिलास में पानी पिलाकर उसको उसको सफाई करने की व्यवस्था, सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी शहीद भगत सिंह एकता मंच ने की हुई है। यात्रियो को बड़ी संख्या में उनकी अपनी बोतलो में भी ठंडा पानी भरकर दिया जाता है।

कहा जाता है कि ’’जल ही जीवन है’’ यह सच है। क्योकि जब छोटे-छोटे बच्चे ठंडा पानी पीकर राहत पाते है। तो उनके माता-पिता शहीद भगत सिंह एकता मंच को दिल से दुआएं देते है। भारतीय परम्परा में कहा भी जाता है कि प्यासे को पानी, भूखे को रोटी, थके हुए को विश्राम देना सबसे बड़ी सेवा है।

शहीद भगत सिंह एकता मंच के अनमोल व सत्यप्रकाश रेशू ने संयुक्त रूप से बताया कि मुजफ्फरनगर के कुछ लोग जैसे भीम सैन कंसल, चौधरी जगपाल सिंह काजीखेड़ा, तारा सिंह प्रजापति, देवराज पंवार, दिल्ली से गुप्त नाम हमेशा बिना मांगे तन-मन-धन से सहयोग करते है। जिस कारण शहीद भगत सिंह एकता मंच की ठंडे पानी सेवा से लोग निरन्तर जुड़ रहे है। अगस्त मास में ठंडे जल की सेवा पूर्ण होने पर सभी सामान किराये के एक गोदाम में आने वाले वर्ष के लिए सुरक्षित रख दिया जाता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *