मुजफ्फरनगर। पंजाबी समाज आगामी 28 जून को गांधी कालोनी स्थित पंजाबी बारात घर मे सांय काल एक अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। जिसमे पंजाबी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा उनके गुरुजनो का भी सम्मान किया जायेगा ।गाँधी कालोनी स्थित गाँधी वाटिका मे आयोजित प्रेसवार्ता मे उपरोक्त जानकारी देते हुए पंजाबी समाज के चेयरमेन नीलकमल पुरी ने बताया कि इस बार लीक से हटकर पंजाबी समाज ऐसे अधिकारियों, राजनीतिज्ञो एवं शिक्षाविदों का भी सम्मान करेगा। जिन्होने पंजाबी समाज का नाम रोशन किया है। इसके लिए यूपी बोर्ड व सीबीएसई के दस-दस टापर्स मैरिट वाले बच्चों को शील्ड व पुरस्कार दिए जाएगे। तथा शेष बच्चों को भी प्रमाण पत्र व उपहार दिए जायेंगे। इस कार्यक्रम मे सम्मानित होने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होने
बताया कि पंजाबी समाज समय समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है । पंजाबी समाज के उपाध्यक्ष विनोद डाबर ने कहा कि मेधावी बच्चो के आवेदन पत्र 28 तारीख की दोपहर तक स्वीकार किये जायेंगे। पंजाबी समाज के वरिष्ठ पदाधि कारी राजकुमार रहेजा ने कहा कि अभिनन्दन समारोह मे जिला स्तरीय अधिकारियों एवं मंत्रियो को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रममें मुख्य अतिथि के रूप मे सहारनपुर के विधायक राजीव गुम्बर भी उपस्थित रहेंगे। प्रेसवार्ता में गाँधी कालोनी हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन पवन छाबडा, पंजाबी समाज के अध्यक्ष अंकुर दुआ, प्रभारी अशोक बाठला, कोषाध्यक्ष कुलभूषण बजाज, अशोक बाटला, ओमप्रकाश बजाज, यश कपूर व धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।


