Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्रीराम कॉलेज के बीबीए के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीबीए के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा तथा सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उर्त्तीण हुए। छात्र साजन कुमार नेे सर्वाधिक 79.55 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा आरती कुमारी ने 78.25 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली हरमायनी ने 78.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बी0बी0ए0 के छात्र साजन कुमार ने अपनी सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरी इस सफलता का श्रेय गुरूजनों एवं माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में यह स्वर्णिम दिन आया है। वहीं उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय-समय पर दिये गये टिप्स परीक्षा में मद्दगार साबित हुए है तथा माता-पिता का सहयोग एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है।

द्वितीय स्थान पर रही छात्रा आरती कुमारी ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय के अनुशासन और प्रवक्ताओं द्वारा दिये गये टिप्स और महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है।

तृतीय स्थान पर रही छात्रा हरमायनी ने कहा कि पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय शिक्षको की मेहनत, लगन तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया।

श्री राम समूह के चेयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने बी0बी0ए0 के सभी विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तथा कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। उन्होनें सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी अपने जीवन में इसी प्रकार की सफलतायें अर्जित करते हुये अपने कॉलेज और अपने माता पिता का नाम रोशन करते रहना चाहिये।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ0 सौरभ मित्तल ने भी छात्र-छात्राओं व बी0बी0ए0 विभाग के प्रवक्ताओं को शुभकामनाएँ दी।

विभागाध्यक्ष श्री विवेक कुमार त्यागी ने विभाग के सभी अध्यापकों की मेहनत से पिरोये हुये परीक्षाफल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में पिछले सालों से भी अधिक सेमिनार तथा विशेषज्ञों के आयोजन का फल आज हमारे छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में दिखाई दे रहा है।

विभाग के प्रवक्ताओ डा0 अतुल वर्मा, हिमांशु वर्मा, पूनम शर्मा, शिवानी शर्मा, जतिन सिंघल, ममता मित्तल, अंकुश रावल, अर्चित कात्यायन, निशू वर्मा, नवीन कुमार, कपिल कुमार,  तनु त्यागी, स्वाति तायल, मोनिका और जेबा ताहिर ने छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *