Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बजरंग दल के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा बजरंग दल के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी गिड़गिड़ाता नजर आया।

13 जून को एक व्यक्ति द्वारा बजरंग दल के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। उक्त वीडियो का थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। जांच के दौरान वीडियो में अशोभनीय टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान की गई। प्रकरण के संबंध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को ग्राम कुटबा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आकिल पुत्र साबिर निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर बताया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *