Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मूकबधिर का स्वांग रचकर स्नैचिंग करने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । मूकबधिर का स्वांग रचकर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले अभियुक्त को थाना नई मंडी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से छीने गये 02 कुण्डल (पीली धातु, मु0अ0स0 379/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना नई मंडी से सम्बन्धित) व 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

30 जुलाई को थानाक्षेत्र नई मण्डी के मौ0 शान्तिनगर में एक महिला से अज्ञात बदमाश द्वारा कुण्डल स्नैचिंग की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

दिनांक 31.07.2026 की रात्रि को थाना नई मंडी पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मौ0 शांतिनगर में महिला से कुण्डल छीनकर भागने वाले 02 बदमाश पुनः कोई घटना कारित करने के उद्देश्य से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोपा बाईपास पुल की तरफ से आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रथेड़ी कट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गयी। कुछ समय पश्चात एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटरसाईकिल सवार नही रुके तथा मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तथा मोटरसाइकिल को जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोड़ कर भागने लगे। कुछ दूरी पर जाकर अभियुक्तगण की मोटरसाइकिल मोड़ पर तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी। मोटरससाइकल पर पीछे बैठा बदमाश उठकर पुलिस टीम पर फायर करता हुए ईख के खेत में घुस गया जबकि दूसरा बदमाश मोटरसाइकिल उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस टीम द्वारा ईख के खेत की घेराबंदी की गयी तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त राजकुमार बावरिया पुत्र प्रेम बावरिया घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर तथा महिला से छीने गये 02 कुण्डल (पीली धातु) बरामद किये गये। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* राजकुमार बावरिया पुत्र प्रेम बावरिया निवासी झिंझाना, शामली ।

*बरामदगी का विवरण-*

• छीने गये 02 कुण्डल (पीली धातु, मु0अ0स0 379/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना नई मंडी से सम्बन्धित)

• 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह विगत कई वर्षों से मूकबधिर होने का स्वांग रचकर क्षेत्र में भीख मांगता था, जिससे स्थानीय लोगों को उस पर किसी प्रकार का संदेह न हो। उसने बताया कि वह इसी बहाने क्षेत्र में घूमकर महिलाओं एवं अन्य लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था तथा अवसर मिलने पर स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।

प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर समेत उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना नई मण्डी पुलिस, सर्विलांस टीम एवं एसओजी टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा उत्साहवर्धन हेतु ₹15,000/- (पंद्रह हजार रुपये) के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *