मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिऱफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
09 जून को वादी द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त सरफराज उर्फ डब्बू पुत्र फजरू उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम रियावली नंगला थाना रतनपुरी द्वारा नाबालिग बालिका के साथ गलत काम व जान से मारने की धमकी दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्काल कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । गठित टीम द्वारा अभियुक्त को भनवाडा भट्टा तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
Author: Taja Report
Post Views: 62


