Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सबसीडी की यूरिया पर डाका डालने वाले सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर यमुना नगर, हरियाणा में रखकर आगे ऊंचे दामों पर फैक्टरियों में सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार कर लिये गये हैं। विगत 06 माह में इस गिरोह द्वारा लगभग 15.12 लाख किलोग्राम अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी किए जाने का खुलासा हुआ था। थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तारी की गयी है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि 0 जून की रात्रि को थाना जानसठ पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर यमुना नगर, हरियाणा में रखकर आगे ऊंचे दामों पर फैक्टरियों में सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से 350 कट्टे अनुदानित यूरिया H.U.R.L. मार्का,103 कट्टे अनुदानित यूरिया KRIBHCO मार्का, 01 कट्टा अनुदानित यूरिया R.C.F मार्का (बरामद कुल यूरिया का वजन 20.43 हजार किलोग्राम), घटना में प्रयुक्त 01 ह्युंडई औरा कार नं0 UP 11 DT 1255, 01 कैंटर UP 11 CT 4917, 01 पिकअप गाड़ी HR 58 B 2305 ,01 पिकअप गाड़ी HR 58 D 5430 बरामद किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना जानसठ पर मु0अ0सं0-80/2026 धारा-318(4),336(3),338,340(2),61(2) बीएनएस व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम पंजीकृत किया गया था। विगत 06 माह में इस गिरोह द्वारा लगभग 15.12 लाख किलोग्राम अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी किया जाना प्रकाश में आया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर ऊंचे दामों पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं फैक्ट्रियों में सप्लाई किए जाने वाले इस संगठित गिरोह का थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात द्वारा लगातार फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेंज के आधार पर गहन विश्लेषण किया जा रहा था।

इसी क्रम में आज संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए यूरिया कालाबाजारी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर संजय पुत्र स्व0 बचन सिंह निवासी रायसिंह थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जांच में प्रकाश में आया कि अभियुक्त जनपद मुजफ्फरनगर स्थित 04 लाइसेंसी खाद विक्रेताओं से किसानों हेतु निर्धारित सब्सिडी युक्त यूरिया को खरीद कर उसे अवैध रूप से स्पलाई करता था। पुलिस टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर स्थित एक लाइसेंसी खाद दुकान के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर सुन्दर देव कपिल पुत्र श्रीराम सिंह निवासी ग्राम करहेडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया गया है ।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा इस संगठित नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, लाइसेंस धारकों, परिवहनकर्ताओं एवं लाभार्थियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। मामले में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसानों के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली अनुदानित खाद की कालाबाजारी कर उनके अधिकारों का हनन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *