कैराना। वलीमे में गोमांस परोसने की सूचना पर पुलिस ने दूल्हे समेत दो गोकशों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
पुलिस द्वारा ग्राम खुरगान के जंगल में प्रतिबन्धित पशु कटान करने की घटना में वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से प्रतिबंधित पशु का मांस, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी व कटान करने के उपकरण बरामद किए हैं। थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुरगान के जंगल में प्रतिबंधित पशु के अवशेष होने की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना पर थाना कैराना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुये थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कैराना को निर्देशित किया गया था। रात्रि में पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी एवं गौकशी की घटनाओं के रोकथाम हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुरगान के जंगल में प्रतिबन्धित पशु कटान करने की घटना में वांछित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी, प्रतिबंधित पशु मांस करीब 10 कि0ग्रा0 (जिसे एकांत स्थान पर गड्ढे में दबाया गया), कटान करने के उपकरण बरामद हुये है । कार्यक्रम स्थल मुगल गार्ड़न फार्म हाऊस कस्बा कैराना को सील कर दिया गया है । मुगल गार्ड़न फार्म हाऊस संचालक अनीस तथा शेष अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। पूछताछ में अभियुक्त फरमान नें बताया कि उसकी शादी 16 जून को हुई थी । विदाई के उपरांत 18 जून की शाम को मुगल गार्ड़न मौहल्ला गुलशन नगर कस्बा कैराना में वलीमे का कार्यक्रम था । फरमान द्वारा अपने मामा सलमान, शौकत गुर्जर निवासी चांद मस्जिद कस्बा कैराना जनपद शामली, साबू कुरैशी निवासी मौहल्ला रेत्तेवाला मुगल गार्ड़न कस्बा कैराना जनपद शामली के साथ मिलकर घूमते-फिरते हुये गौवंश को पकड़कर गौकशी की घटना कारित की गई थी । अवशेषो को मौके पर छोड़कर मांस को शादी में मिली स्कार्पियो में रखकर मुगल गार्ड़न फार्म हाऊस में वलीमे में आये व्यक्तियो को परोस दिया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में फरमान पुत्र फुरकान निवासी मौहल्ला छडियान कस्बा व थाना कैराना व सलमान पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला छडियान कस्बा व थाना कैराना जनपद शामली शामिल हैं।

