मुजफ्फरनगर। राष्टीय हिन्दू शक्ति संगठन की एक आवश्यक बैठक संजय अरोड़ा के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में रुड़की रोड बामनहेड़ी पुराने नेशनल हाईवे पर स्थित एक अवैध मजार और नगर पालिका परिषद में स्थित अवैध मजारों को हटाने के लिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा दो दिन पूर्व जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन प्रेषित कर अवैध मजार को हटाने और मोहर्रम पर मंदिरों के सामने मातम न होने देने की मांग जिला प्रशासन से की गई थी जिस पर जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की माँग को संज्ञान में लेकर अवैध मजार को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके लिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है बैठक में राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने बताया कि प्रशासन द्वारा अवैध बाजार में रखे गए सामान को कब्जे में लेकर और वहां पर रह रहे लैंड जिहादी असामाजिक तत्वों को हटाकर अवैध मजार पर ताला लगाकर कब्जा ले लिया गया है!
संजय अरोड़ा (राष्ट्रीय संयोजक) ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा की अति शीघ्र अवैध मजार को ध्वस्त करके मेन रास्ते को सुचारु रूप से चलाया जाए इस अवैध मजार के कारण अनेकों दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसके हटाने से अनेकों लोगों की जान बचाई जा सकती है!
उन्होंने कहां कि जिला प्रशासन के द्वारा उठाए गए कदम का राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन स्वागत करता है। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया
बैठक में मुख्य रूप से संजय अरोड़ा सरिता शर्मा अरोड़ा प्रवीन जैन संजीव मलिक सोनू धीमान अंकित पाल राजकुमार गर्ग पंकज लूथरा राजेश शर्मा राजदीप सिंह तोमर अनिल मलिक गौरव आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे,
शहर के कई गणमान्य लोगों से हुई वार्ता में उन्होंने रूड़की रोड सहित नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में स्थित मजार को भी खत्म करने की मांग की है,


