सहारनपुर। पुलिस एनकाउंटर बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी लल्लन सिंह रविवार देर रात मारा गया। लल्लन सिंह पर बिहार में सात लोगों की हत्या का आरोप है। इसमें दो दारोगा, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे।
मामले की जानकारी देते हुए एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि रविवार देर रात ASP लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान बाइक से संदिग्ध बदमाश आते दिखे। रोकने को कहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लल्लन को गोली लगी। वह गिर गया। अंधेरे का फायदा उठाकर ललन का साथी मौके से फरार हो गया। घायल ललन को पहले सीएससी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लल्लन सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह, समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव (थाना मोहिउद्दीन नगर) का रहने वाला था। वह लंबे समय से कई संगीन मामलों में वांछित था। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कुल 1.25 लाख रुपये का इनामी था।

