Skip to main content

TR NEWS UP-UK

देवप्रयाग के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर गंगा नदी में लापता

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट सैनिक होटल और पंत गांव के बीच, डंपिंग जोन के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर गंगा नदी में समा गई। कार की तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा पैराफिट भी वाहन की रफ्तार को रोक नहीं पाया और कार उन्हें तरह तोड़ते हुए सीधे गंगा की तेज धाराओं में विलीन हो गई।तेज रफ्तार इनोवा कार वाहन संख्या यूके 08 टीए 5433सड़क किनारे लगे मजबूत सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में नीचे गंगा नदी में जा गिरी। कार सीधे नदी की तेज धाराओं में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान दो लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। गंगा नदी का तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है।

दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जल पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में कार और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे और वे कहाँ के रहने वाले थे, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *