*सिटी मजिस्ट्रेट व एएसपी-सीओ सिटी द्वारा भी किया गया निरीक्षण*
मुजफ्फरनगर।* स्थानीय नुमाईश मैदान के मुख्य द्वार के बाहर श्री बाबा बर्फानी सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित 12वें विशाल काँवड़ सेवा शिविर में आज छठें दिन भी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे शिव भक्त काँवड़ियों के आने का क्रम निरन्तर जारी है। शिक्षक कॉलोनी व जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर के निवासियों द्वारा विगत 31 जौलाई से आरम्भ किये गये इस शिविर में शिव भक्त काँवड़ियों की अनेक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। विगत रात्रि सिटी मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौर व एएसपी/सीओ सिटी सिद्वार्थ कुमार मिश्रा के द्वारा भी शिविर में उपस्थित होकर आयोजकों द्वारा शिवभक्त काँवड़ियों को उपलब्ध करायी जा रही सेवा सुविधाओं का निरीक्षण कर शिविर के सेवा कार्यों भी प्रशंसा की गयी। निरीक्षण के समय शिविर के मुख्य सेवादार सुबोध तोमर एवं पदाधिकारीगण भी उनके साथ उपस्थित थे।
ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश शर्मा, अध्यक्ष पवन कुमार, सचिव नीरज चौधरी तथा कोषाध्यक्ष सुआयु तोमर नेे बताया कि शिविर में आने वाले सभी भोलों के लिए जहाँ चाय-नाश्ता व गर्मागरम भोजन निरन्तर उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके लिए स्नान करने के लिए स्नान स्थल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है। साथ ही शिविर में शिव भक्तों को स्वास्थ्य परामर्श व प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी अविरल किया जा रहा है।
शिविर के मुख्य सेवादार सुबोध तोमर ने जानकारी दी कि विगत रात्रि सिटी मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौर व एएसपी/सीओ सिटी सिद्वार्थ कुमार मिश्रा ने भी शिविर में उपस्थित होकर आयोजकों द्वारा शिवभक्त काँवड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे भोजन व भोजन सामग्रियों, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा आदि सेवा-सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बाबा बर्फानी सेवा संघ के सेवा कार्य भी प्रशंसा की।
इस कावड़ सेवा शिविर में संरक्षक प्रवीण शर्मा, डालचंद शर्मा, धर्मपाल सिंह मलिक, अमरपाल सिंह तोमर, अशोक कुमार, पीडी गौतम, काशीराम सैनी, तिलक राम, रूप लाल, रामकिशन, रामपाल चैधरी, कृपाल सिंह, वेद प्रकाश बालियान, रणधीर सिंह, ओम सिंह, ओमपाल सिंह बालियान के अतिरिक्त विजेंद्र शर्मा, सुनील मलिक, आशीष राठी आशु, विवेक तोमर, विकास शर्मा, मुकेश, सुआयु तोमर, विपिन चैधरी, विकास पवार, लोपेंदर सिंह, अरुण सिंह, आकाशदीप शर्मा, जितेंद्र चैहान, हेमंत रोहिल्ला, धन प्रकाश, अंतरिक्ष बालियान, परविंदर खाटियान, सुरेंद्र कुमार, सागर सिरोही, प्रदीप कुमार, सचिन, शांतनु चैधरी, हरिओम शर्मा, राजू यादव, सचिन तायल, अंचित शर्मा, नंद किशोर, निखिल राठी, दीपक प्रजापति, यश राठी, राजेंद्र कलियार, सुभाष, शुभम, जीवेश शर्मा, अरविंद भाटी, युद्धवीर सिंह, नरेश मोनू , दीपक, महेंद्र सिंह राठी, अमित चैधरी, रोहित चैधरी, पंकज सांगवान, जितेंद्र चैधरी, हरेंद्र चैधरी, ज्ञानेंद्र चैधरी, शिवम सभासद, हरेंद्र बालियान, नितिन निर्वाल, दीपक तोमर, राम कुमार, प्रमोद प्रजापति, आशीष चंचल, राजेंद्र रुहेला, प्रवीण साहवली, शैंकी चैधरी, हरवीर सिंह मलिक, डॉ0 जीत सिंह तोमर, धन प्रकाश, प्रवीण शर्मा, लोपेंद्र चैधरी, श्रीमती बृजेश, अमित तोमर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं कर रहे हैं।


