मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा मजदूरो को बंधक बनाकर मजदूरी कराने व उत्पीडन करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा मुख्य अभियुक्त के साथ मिलकर मजदूरों को रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड से अच्छे वेतन का प्रलोभन देकर लाया जाता था तथा उन्हे बंधक बनाकर मजदूरी करायी जाती थी।
अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी फुगाना विश्वजीत सिंह तथा थानाध्यक्ष तितावी प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 23.06.2026 को थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत ग्राम मांडी में एक दोना-पत्तल बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरो को बंधक बनाकर बंधुआ मजदूरी कराने तथा उत्पीडन व मार-पीट करने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा फैक्ट्री से 01 बाल मजदूर सहित 13 मजदूरों को मुक्त कराया गया तथा 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था। थाना तितावी पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 154/26 धारा- 95/143(3)/143(4)/146/127(4)/ 109(1)/ 115(2)/351(3)/ 352 बीएनएस, धारा 3/14 बाल एवं किशोर श्रम अधि0 1986, धारा 16/17/18 बोन्डेड लेवर एक्ट 1976 व 75/79 जे0जे0 एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे थे। आज दिनांक 28.06.2026 को थाना तितावी पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ढिंढावली मार्ग पर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* रबित उर्फ रेबिट पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 39 वर्ष।
*गिरफ्तार अभियुक्त रबित उर्फ रेबिट उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 154/26 धारा- 95/143(3)/143(4)/146/127(4)/ 109(1)/ 115(2)/351(3)/ 352 बीएनएस, धारा 3/14 बाल एवं किशोर श्रम अधि0 1986, धारा 16/17/18 बोन्डेड लेवर एक्ट 1976 व 75/79 जे0जे0 एक्ट थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 280/20 धारा 110जी सीआरपीसी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*पूछताछ का विवरण* – प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त रबित उर्फ रेबिट उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वांछित/फरार अभियुक्त अंकित बालियान मुझे मजदूरों को लाने का पैसा देता था। मैं पैसों के लालच में विभिन्न जनपद/राज्यों के रेलवे स्टेशन/बस स्टैण्ड पर जाता था तथा वहां से मजदूरों के फैक्ट्री में काम करने के लिये अच्छे वेतन, भोजन आदि का प्रलोभन देकर फैक्ट्री में काम करने के लिये लेकर आता था। मैं करीब दो महीने पहले अंकित के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन से राजस्थान निवासी 01 मजदूर को तथा अंबाला रेलवे स्टेशन से 02 मजदूरों के लेकर आया था जिन्हे फैक्ट्री में बंधक बनाकर मजदूरी करायी जा रही थी।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*2.* व0उ0नि0 अजयपाल सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 अमित चौधरी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1092 दीपक थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


