मुज़फ्फरनगर। तमन्ना मलिक का कहना है कि आतंकवादी शिवभक्त नहीं जेहादी होते हैं। ये खत्म हो जाएं तो दुनिया से आतंकवाद खत्म हो जाए।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद जा रहीं तमन्ना मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि साजिद रसीदी जेहादी मानसिकता की भाषा बोल रहे हैं। वह अपनी इच्छा और आस्था के साथ कांवड़ यात्रा कर रही हैं। उनकी कांवड़ यात्रा पर विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के विरोध या विवाद से उन्हें डर नहीं लगता। तमन्ना मलिक ने कहा कि उनके अनुभव में सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान और खुलकर जीवन जीने की स्वतंत्रता मिलती है। उन्होंने समाज में शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील भी की। संभल प्रशासन ने कांवड़ लेकर उन्हें व उनके पति को बीस बीस हजार के मुचलके पर पाबंद किया था। शिव चौक पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उनका स्वागत किया।


