🙏🏻 *गुड़ मोर्निंग/गुड़ ईवनिंग के स्थान पर राम राम/जय श्रीराम; फ़ोन में हैलो के स्थान पर हरिओमॐ कहें !* 👏🏻

🚩 *आज का पंचांग* 🚩
🙏 *!! श्रीहरि !!* 🙏
🌤️ *दिनांक – 21 जून 2026*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – ज्येष्ठ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – सप्तमी शाम 03:20 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी सुबह 09:31 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
🌤️ *योग – सिद्धि सुबह 11:21 तक तत्पश्चात व्यतीपात*
🌤️*राहुकाल – शाम 05:43 से शाम 07:23 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:59*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:22*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- विजया सप्तमी, रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से दोपहर 03:20 तक), व्यतीपात योग (दोपहर 11:21 से 22 जून सुबह 10:31 तक), वर्षा ऋतु प्रारंभ*
💥*विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।*
🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
➡️ *21 जून 2026 रविवार को सूर्योदय से दोपहर 03:20 तक रविवारी सप्तमी है।*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*
🌷 *वर्षा ऋतु विशेष* 🌷
☔ *21 जून से वर्षा ऋतु प्रारंभ हो रही है | इसे शास्त्रीय भाषा में आदानकाल बोलते है | जठराग्नि दुर्बल होती है | वायु, गैस की तकलीफें उभरती हैं | पित्त संचित होता है | अगर सावधान नहीं रहें तो पित्त व वात मिलकर हार्ट अटैक बना सकता है | इस आदानकाल में कब्जियत न रहे इसका ध्यान रखना चाहिए |*
☔ *करने योग्य* ☔
✅ *१) पेट साफ़ रहे इसके लिए हरड़ रसायन २ -२ गोली खाना | हरड रसायन , रसायन से बना हुआ टोनिक है । दिनभर खाया हुआ टोनिक बन जायेगा |*
✅ *२) शुद्ध वातावरण व शुद्ध जल का सेवन करना |*
✅ *३) मधुर भोजन, चिकनाईवाला, शरीर को बल देनेवाला भोजन करना चाहिये और दोपहर के भोजन में नींबू, अदरक, सैंधा नमक, लौकी, मैथी, खीरा, तुरई आदि खाने चाहिए |*
✅ *४) वर्षाऋतु में पानी गरम करके पियें अथवा तो पानी की शुद्धता का ध्यान रखें |*
✅ *५) वायुप्रकोप से जोडों में दर्द बनने की संभावना है और बुढ़ापे में लकवा मारने की संभावना बढ़ जाती है | भोजन में लहसुन की छौंक लकवे से फाईट करता है |*
✅ *६) चर्मरोग, रक्तविकार आदि बिमारियों की इस ऋतु में संभावना बढ़ जाती है | नींबू, अदरक, गाजर, खीरा स्वास्थ्यप्रद रहेगा |*
✅ *७) सूर्यकिरण स्नान सभी ऋतुओं में स्वास्थ्य के लिए हितकारक है |*
✅ *८) अश्विनी मुद्रा- श्वांस रोककर योनि संकोच लेना और मन में भगवान का जप करना इस सीज़न की बीमारियों को भगाने की एक सुंदर युक्ति है |*
☔ *न करने योग्य* ☔
❌ *१) गरम, तले हुए, रूखे, बासी, डबल रोटी, आटा लगा हुआ बिस्किट आदि स्वास्थय के लिए इस सीज़न में हितकर नहीं है । फास्ट फ़ूड से बचना चाहिए |*
❌ *२) देर रात बारिश के सीज़न में न जागें |*
❌ *३) अधिक श्रम, अधिक व्यायाम न करें |*
❌ *४) खुले आकाश में सोना खतरे से खाली नहीं है ।*
❌ *५) ज्यादा देर तक शरीर भीगा हुआ न रखें | सिर गिला हो तो तुरंत पोछ लें।*
❌ *६) भीगे शरीर न सोयें और रात्रि को स्नान न करें | मासिक धर्म आये तो तुरंत स्नान करके सूखे कपडे से अपने को पींछ लें |*
🙏 *नारायण नारायण* 🙏
राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। सुबह से ही काम का दबाव महसूस होगा, लेकिन मेहनत का फायदा भी मिल सकता है। किसी पुराने काम में गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह काम आ सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का ध्यान आज घर-परिवार पर ज्यादा रहेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात या फोन पर बातचीत हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। कामकाज में कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को छोटी लेकिन संतोषजनक सफलता मिल सकती है। बातचीत में संयम रखना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन राहत देने वाला रह सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम आगे बढ़ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर नजर आ सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश रह सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से संपर्क हो सकता है। शाम के समय मन हल्का और खुश रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मेहनत का दिन है। जिस काम पर लंबे समय से ध्यान दे रहे थे, उसमें प्रगति देखने को मिल सकती है। छात्रों के लिए भी समय अच्छा है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज धैर्य से काम लेना होगा। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और दिन के अंत तक राहत महसूस होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। कई जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति संतुलित बनी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज किसी नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ दे सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के सामने कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। हालांकि आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को जल्दबाजी से बचना होगा। किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। पुराने विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। परिवार के सा थ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।


