Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सर्विस क्लब में स्विमिंग कंपटीशन का सफल आयोजन 

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित सर्विस क्लब के स्विमिंग पूल में स्विमिंग कंपटीशन का सफल आयोजन क्लब के परिसर में किया गया । सुनील सिंघल उपाध्यक्ष व विजय वर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता में लगभग 35 लोगों ने भाग लिया जिसमें लगभग 12 महिलाएं व बच्चीया थी और 23 पुरुष व बच्चे थे। इस कंपटीशन में क्लब के सदस्य व बच्चों ने एक महीना पहले से ही अपनी प्रैक्टिस व तैयारी शुरू कर दी थी सभी सदस्यों एवं बच्चों ने पूरा जोश था और उन्होंने कड़ी मेहनत से इसमें अपने-अपने आयु वर्ग के हिसाब से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसका परिणाम इस प्रकार रहा पुरुषों में 0-12 आयु वर्ग में अभिमन्यु कौशिक प्रथम ,आहान अग्रवाल द्वितीय व मौलिक मेहरा तृतीया ,12-15 आयुवर्ग में आदित्य कौशिक प्रथम व आरव चौधरी द्वितीय, 15-18 आयु वर्ग में रणविजय मलिक प्रथम व भव्या अरोड़ा द्वितीय, 19-35 आयु वर्ग में पर्व जैन प्रथम सार्थक गुप्ता द्वितीय, 36-50 आयु वर्ग में सुधीर शर्मा प्रथम, सनुज मलिक द्वितीय एवं 50 आयु वर्ग से ऊपर विजय वर्मा प्रथम व डॉ सुजीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे इसी प्रकार महिलाओं में 0-14 आयु वर्ग में अनन्या चौधरी प्रथम, अनिका गोयल द्वितीय व सानवी यादव तृतीय, 15-18 आयु वर्ग में महिका मेंहरा प्रथम, अदिति गोयल द्वितीय स्थान पर रही।

इस कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष सुनील सिंघल सचिव विजय वर्मा एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ देवेंद्र सिंह मलिक,डॉ दीपक गोयल, हिमांशु महेश्वरी, अमित मित्तल, सतीश लाटियान, अतुल जैन, भुवनेश गुप्ता, डॉ सुनील चौधरी, डॉ पंकज सिंह, सतीश गर्ग, सुनील मोगा, अशोक सरीन, रमन सिंह, डॉ जे एस तोमर, विनय अरोड़ा आदि लोग उपस्थित थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *