प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के बेल्हा देवी मंदिर घाट पर एक दंपती का खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में एक युवक पल्सर बाइक को हाथों से उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसकी पत्नी फिल्मी अंदाज में उसी बाइक पर बैठ जाती है। डेढ़ कुंतल की बाइक पर करीब 70 किलो की पत्नी को बैठाकर स्टंट किया।
Author: Taja Report
Views: 223

