Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एस. डी. कॉलेज ऑफ़ लॉ के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम  

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा आयोजित 5 वर्षीय पाठयक्रम बी.ए. एलएल.बी. दशम सेमेस्टर एवं बी. कॉम. एलएल.बी. दशम सेमेस्टर सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में एस0 डी0 कॉलेज ऑफ़ लॉ, मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन कियाI इस क्रम में बी.ए.एलएल.बी. दशम सेमेस्टर की भावना त्यागी ने प्रथम स्थान, निष्ठां सिंह ने द्वितीय स्थान और रिशांकी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस क्रम में बी. कॉम. एलएल.बी. दशम सेमेस्टर की छात्रा कीर्ति ने प्रथम स्थान, अवनि भारद्वाज ने द्वितीय स्थान और अंशिका पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए आपको लक्ष्य निर्धारित करने और उसके प्रति दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की आवश्यकता है। निदेशिका श्रीमती मंजू मल्होत्रा ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जुनूनी रहने और एकनिष्ठ समर्पण के साथ मेहनत करने का आग्रह किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मुकुल गुप्त ने कहा कि बच्चे भविष्य में ओर अधिक मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम के साथ विद्यालय तथा समाज का नाम गौरव के साथ रोशन करते रहेंगे और अन्य विद्यार्थियों के प्रेरणास्त्रोत बनें रहेंगे।

कॉलेज स्टाफ से डॉ. मुकुल गुप्त, डॉ. अमित चौहान, डॉ. प्रीति चौहान, छवि जैन, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, डॉ. अभिनव गोयल, अनिता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित त्यागी, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, डॉ. दीपक मलिक, उमेशचंद त्रिपाठी, शुभम सिंघल एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहे ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *