Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसएसपी ने शिवरात्रि पर लिया सुरक्षा का जायजा

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शिव चौक पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्रावण मास शिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा शिव चौक का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा शिव चौक एवं आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखें। शिव चौक एवं आसपास के प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की संख्या अथवा यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो तथा श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू बना रहे। साथ ही पुलिस बल को किसी भी संदिग्ध गतिविधि, आकस्मिक स्थिति अथवा अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *