Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया

मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Action (जलवायु कार्रवाई)” निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने हेतु सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक सतत प्रयास है। उन्होंने सभी को अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *